जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के चौमूं कस्बे में मुख्य बस स्टैंड के पास मस्जिद से जुड़े विवाद ने शुक्रवार तड़के हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जयपुर में भड़की हिंसा
जयपुर के चौमू में बस स्टैंड के पास एक मस्जिद के बाहर पड़े पत्थरों को हटाने को लेकर विवाद हो गया, जिसके कारण आधी रात के करीब चोमू में तनाव फैल गया।
इंटरनेट सेवाएं बंद की गई
जयपुर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस घटना के वक्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभागीय आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए चौमूं क्षेत्र में 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।
प्रदीप शर्मा ने दी जानकारी
इस बीच चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सड़क पर पड़े पत्थरों को ही आपसी सहमति से हटाया गया था और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना फैलाने से बचा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1