उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने दिया इस्तीफा, त्यागपत्र में महामहिम का जताया आभार

Jagdeep Dhankhar 1

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। राष्ट्रपति को लिखे गए त्यागपत्र में उन्होंने महामहिम का आभार जताया है।

राष्ट्रपति को लिखा पत्र

उन्होंने राष्ट्रपति के नाम लिखे पत्र में लिखा,’मैं भारत के महामहिम माननीय राष्ट्रपति के प्रति उनके अटूट समर्थन और मेरे कार्यकाल के दौरान बनाए गए सुखद और अद्भुत कार्य संबंध के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं.’ मैं माननीय प्रधानमंत्री जी और उनकी सम्मानित मंत्रिपरिषद के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. प्रधानमंत्री जी का सहयोग और समर्थन अमूल्य रहा है और मैंने अपने कार्यकाल के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा है.

सांसदों से उन्हें मिला स्नेह

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं माननीय प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद का भी आभार प्रकट करता हूं। प्रधानमंत्री का सहयोग मेरे लिए बेहद मूल्यवान रहा है और मैंने अपने कार्यकाल के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा है। धनखड़ ने कहा, मुझे माननीय सांसदों से जो स्नेह, विश्वास और अपनापन मिला, वह मेरे लिए सदा अमूल्य रहेगा और मेरी स्मृति में अंकित रहेगा। मैं इस महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति के रूप में मिले अमूल्य अनुभवों और ज्ञान के लिए अत्यंत आभारी हूं।’

धनकड़ की कहानी

धनखड़ का जन्म राजस्थान के झुंझुनू जिले में 18 मई 1951 को हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा गांव में ही हुई। बाद में वह पढ़ने के लिए चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल चले गए। सेना में अफसर बनने के लिए एनडीए में उनका चयन हो गया था। इसके बाद भी उन्होंने आगे पढ़ाई करने का रास्ता चुना। राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक करने केबाद उन्होंने कानून की पढ़ाई की। जयपुर में रहकर उन्होंने लंबे समय तक वकालत की।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *