UP के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पहुंचे वृंदावन, बांके बिहारी मंदिर में हुआ विरोध

AK Sharma

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को शनिवार को बांके बिहारी मंदिर में जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा। मंदिर परिसर में महिलाओं ने मंत्री के सामने जमकर नारेबाजी की। महिलाएं बांके बिहारी मंदिर के पास कॉरिडोर के विरोध में ज्ञापन देने पहुंची थीं। ज्ञापन नहीं लिए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने काले पटुके पहनकर कॉरिडोर का विरोध किया। यही नहीं मंदिर में मंत्री को ना पाटुका पहनाया गया, न ही प्रसाद दिया गया।

महिलाओं ने लगाए ‘नहीं बनने देंगे कॉरिडोर’ नारे

मंत्री एके शर्मा वृंदावन के श्रीठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। वह पूजा अर्चना कर रहे थे कि तभी गोस्वामी समाज की महिलाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं ने ‘नहीं बनने देंगे कॉरिडोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस बीच मंत्री को बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर चार से किसी तरह बाहर निकाला गया। मंत्री को बाहर निकालते समय भी दर्जनों महिलाओं ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मंत्री को परिसर से किसी तरह बाहर निकाला। बता दें कि गोस्वामी समाज की महिलाएं ओर पुरुष श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास का लगातार विरोध कर रहे हैं।

विद्युत उपकेंद्र का हुआ उद्घाटन

मंत्री एके शर्मा ने वृंदावन के पागल बाबा स्थित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया. कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी और विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहे. वृंदावन में लगातार बिजली की समस्या को लेकर सांसद हेमा मालिनी ने ऊर्जा मंत्री से एक और अतिरिक्त विद्युत उपकेंद्र लगाने की मांग की थी. करीब 1176 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए उपकेंद्र का लोकार्पण मंत्री एके शर्मा और क्षेत्रीय सांसद हेमा मालिनी ने किया.

गेट नंबर 4 से निकले एके शर्मा

मंदिर में भारी विरोध के चलते एके शर्मा को तय रास्ता बदलकर गेट नंबर-4 से बाहर निकलना पड़ा। वहीं, परिक्रमा मार्ग में महिलाएं ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन देने पहुंच गईं। जहां पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और हाथापाई की गई। पुलिस ने घेरा बनाकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को बाहर निकाला। ऊर्जा मंत्री वीआईपी मार्ग स्थित मंदिर सेवायत जुगल किशोर गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचे। यहां भी महिलाएं पहुंचे गईं। पुलिस सुरक्षा में यहां से एके शर्मा कार में बैठ कर पागल बाबा बिजली घर के लिए रवाना हो गए

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *