पुलिस के अनुसार माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को नई दिल्ली के यूपी सदन से बिजनौर जा रही थीं। दोपहर करीब तीन बजे छिजारसी चौकी से कुछ दूर फ्लाई ओवर पर आगे चल रही एक तेज गति सेंट्रो अचानक रुक गई। इससे मंत्री की कार को एस्कार्ट कर रही गाड़ी ने तेज ब्रेक लगाया लेकिन सेंट्रो से टकरा गई। पीछे चल रही मंत्री की कार भी एस्कार्ट कर रही गाड़ी से टकरा गई। इससे मंत्री गुलाब देवी घायल हो गईं। मंत्री के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना से खलबली मच गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उनको गाड़ी से निकालकर रामा अस्पताल में भर्ती कराया। उनके चालक सतवीर के हाथ में भी चोट आई है। पुलिस ने सेंट्रो के चालक समेत तीन गाड़ियों के चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने इसकी पुष्टि की। बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच जारी है.
मंत्री गुलाबो देवी सड़क हादसे में हुई घायल
इस कारण गाड़ी सामने चल रहे वाहन से टकरा गई. मंत्री गुलाबो देवी को मामूली चोटें आईं. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना अब एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार एक्सिडेंट साफतौर पर नजर आ रहा है. वीडियो में चार से पांच कारें आपस में टकराती हुई नजर आ रही है. हादसे दो से तीन गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन से लिया हाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने फोन से जिलाध्यक्ष नरेश तोमर से हादसे की जानकारी ली और मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर ट्वीट कर मंत्री के स्वस्थ होने की कामना की।
गाड़ी चालकों को हिरासत में लिया गया
माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी दिल्ली से अमरोहा आ रही थीं। जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित छिजारसी चौकी के पास पहुंची तो उनके काफिले से आगे चल रही तीन गाड़ियां अचानक रुक गई। जिसके चलते उनको एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी उन गाड़ियों से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं राज्य मंत्री गुलाब देवी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें वो मामूली रूप से घायल हो गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंची और उनको दूसरी गाड़ी से रामा अस्पताल में भेजा गया। पुलिस ने गाड़ी चालकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं उपचार के बाद उनका काफिला अमरोहा की तरफ रवाना हो गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गाड़ी चालकों को हिरासत में लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1