राजनीति की दुनिया में हमेशा हलचल ही रहती है। हर दिन राजनीति से जुड़ी खबरें सुर्खियों में रहती है। अभी देश भर में एक खबर जो सुर्खियों में है वह है भाषा को लेकर।फिलहाल अभी भाषा को लेकर महाराष्ट्र की खबरें जोड़ों पर है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में तीन भाषा नीति लागू करने का विरोध किया है उन्होंने कहा कि मराठी और अंग्रेजी माध्यम में हिंदी ठोका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जबरन यह नीति लागू करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में मराठी और इंग्लिश मध्यम की भाषाओं के बीच में हिंदी को थोपा जा रहा है। जो कि राज्य की भाषाई विविधता और मराठी अस्मिता के खिलाफ है । आपको बता दे कि यह मुद्दा हल ही में तब और गर्म हो गया जब कुछ स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य रूप से पढ़ाई जाने की रिपोर्ट सामने आई थी।
विधानसभा में झाड़ पर जताई नाराजगी
उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को विधानसभा लॉबी में एनसीपी शरद पवार अच्छा के विधायक जितेंद्र आव्हाड और भाजपा विधायक गोविंद चंद्र पडलकर के समर्थकों के बीच हुई जरा पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस घटना से महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। साथी यह लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान है । जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं वह महाराष्ट्र की गरिमा के खिलाफ है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य हमेशा सभ्य राजनीति संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है लेकिन अब यहां सट्टा की गलियारों में मारपीट और बदजुबानी बढ़ रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मसार करने वाली चीज है।
ठाकरे ने दिया बिहार पर बयान
उद्धव ठाकरे से जब पूछा गया कि महाराष्ट्र में हो रही घटनाएं उत्तर प्रदेश और बिहार जैसी अराजकता को दर्शाती है तो उद्धव ठाकरे ने जवाब में कहा कि मैं नहीं कहूंगा कि यूपी और बिहार की संस्कृति महाराष्ट्र में आ रही है। उन राज्यों में भी अच्छे लोग हैं महज कुछ लोगों की वजह से पूरे राज्य की छवि खराब करना गलत बात है। साथी उद्धव ठाकरे अपने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिंदी भाषा नीति महाराष्ट्र में सरकार लागू करने की कोशिश करती है तो हम इसका विरोध उग्र रूप से करेंगे।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1