उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला, बोले भारत में लोकतंत्र की हो रही हत्या

Udhav Thakre

राजनीति की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां से आए दिन छोटी बड़ी खबरें सामने आते है। हालांकि राजनीति की दुनिया में एक कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहती है। लेकिन फिलहाल एक खबर जो चारों तरफ छाया हुआ है वह है बिहार SIR का मुद्दा। जिसे लेकर राजनीति की दुनिया में हलचल तेज हो चुकी है और इसे लेकर विपक्ष और पक्ष एक दूसरे पर हमलावर है और लगातार इसके विरोध में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां पक्ष इसके समर्थन में है तो वहीं विपक्ष इसे लेकर लगातार कई सवाल कर रहे हैं और इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इस मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बता दे की शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च के दौरान विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया यह देख रही है कि देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। ठाकरे ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठी सरकार ने अपने ही हाथों से लोकतांत्रिक मूल्यों को कलंकित कर दिया है।

हमारी लड़ाई वोट चोरी के खिलाफ

उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह संघर्ष सीधे सरकार से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से है। उनका कहना था कि विपक्ष वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठा रहा है और चुनाव आयोग को अपना पक्ष रखने के लिए ज्ञापन देना चाहता था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने विपक्षी नेताओं को रोक लिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।बिहार में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला। लेकिन परिवहन भवन के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। पुलिस का कहना था कि इस मार्च के लिए किसी तरह की आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए नेताओं को आगे बढ़ने से रोका गया।

बैरिकेड कूदकर सड़क पर उतरे सांसद

बता दे कि पुलिस की रोक के बावजूद अखिलेश यादव, महुआ मोइत्रा समेत कई सांसद बैरिकेड पर चढ़ गए और कुछ ने बैरिकेड कूदकर बीच सड़क पर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन नेताओं के न मानने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। लेकिन अब यह मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विपक्ष लगातार इसे लेकर हमलावर है और प्रदर्शन कर रही है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *