New Delhi: दिल्ली, महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज यानी 18 जून को दक्षिण बंगाल, तटीय कर्नाटक, केरल और गुजरात समेत छह राज्यों में मूसलाधार बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। असम और मेघालय में अगले दो दिनों में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी आज भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
बिहार, झारखंड, ओडिशा और मध्य भारत में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ वर्षा होने के आसार हैं। इन राज्यों में हवाओं की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। वहीं, 18 से 20 जून तक गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी गरज के साथ बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी 18-19 जून के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तर भारत की बात करें तो 20 से 22 जून के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मंगलवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज दिन या रात में यहां 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मंडी और शिमला जिलों में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के अन्य 12 जिलों में भी बुधवार से शनिवार के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
