भारत में एकबार फिर आ सकता है tiktok, इसपर लगे बैन को हटाया गया

Tiktok

जून 2020 में केंद्र सरकार ने डेटा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों का हवाला देते हुए TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। उस समय भारत में लगभग 200 मिलियन सक्रिय TikTok यूजर्स थे। अब ‘टाइम्स नाउ टेक’ की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि TikTok की वेबसाइट मोबाइल और लैपटॉप दोनों पर कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए खुल रही है। हालाँकि, कई यूजर्स ने एक्स पर बताया कि वे अब भी इसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। कूटनीतिक स्तर पर भी भारत-चीन रिश्तों में हाल के दिनों में हल्की नरमी देखी गई है।

2020 में लगा था बैन

जून 2020 में भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था. इस फैसले की वजह थी राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने कहा था कि ये ऐप्स “भारत की संप्रभुता और अखंडता, रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक गतिविधियों में लिप्त थे.” यह फैसला तब आया था जब भारत-चीन संबंधों में तनाव चरम पर था और गलवान घाटी में हुई झड़पों में कई भारतीय सैनिकों की मौत हुई थी.

चीनी विदेश मंत्री ने किया था भारत का दौरा

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने हाल ही में भारत का दौरा किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। इसके अलावा पीएम मोदी इस महीने के अंत में SCO शिखर सम्मेलन के लिए चीन की यात्रा पर जाएँगे। माना जा रहा है कि रिश्तों में सुधार से चीनी ऐप्स को भारत में दोबारा प्रवेश का रास्ता मिल सकता है।

अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

ByteDance की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन वेबसाइट की वापसी से यह साफ है कि कंपनी भारत में फिर से पैर जमाने की कोशिश कर रही है. अगर ऐप की वापसी होती है, तो यह भारत के 200 मिलियन से ज़्यादा पुराने यूज़र्स के लिए बड़ी खबर होगी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *