सपा से तीन विधायकों की छुट्टी, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

samajwadi party

समाजवादी पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गोशाईगंज के विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार के विधायक मनोज कुमार पांडेय पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी ने यह कार्रवाई की है। इन नेताओं पर सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसान, महिला, युवा और व्यापारी वर्ग के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया गया है। बता दे कि समाजवादी पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन विधायकों ने पार्टी की समावेशी, सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील विचारधारा के खिलाफ जाकर कार्य किया है। उन्होंने उन नीतियों और संगठनों का समर्थन किया जो पार्टी के मूल सिद्धांतों से मेल नहीं खाते। पार्टी का कहना है कि यह फैसला जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और संगठन अपने आदर्शों से कोई समझौता नहीं करेगा।

अनुग्रह-अवधि’ के बाद भी नहीं बदला व्यवहार

सपा ने साफ किया है कि इन विधायकों को सुधरने और अपनी भूमिका पर पुनर्विचार करने का पर्याप्त अवसर दिया गया था। ‘अनुग्रह-अवधि’ के दौरान इन्हें चेताया भी गया, लेकिन इसके बावजूद भी इनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। पार्टी नेतृत्व ने इस आधार पर निष्कासन को अंतिम विकल्प के रूप में अपनाया। इसके साथ ही बता दें कि पार्टी के मुताबिक, समाजवादी विचारधारा के खिलाफ काम करने वालों को भविष्य में भी पार्टी में कोई स्थान नहीं मिलेगा। ऐसे तत्व जो जनहित के खिलाफ खड़े होंगे या पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी ने दोहराया कि उसका मकसद अपनी नीति, विचार और सिद्धांतों की रक्षा करते हुए जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता बनाए रखना है।

राजनीति में अनुशासन जरूरी

समाजवादी पार्टी के इस कदम से साफ है कि वह संगठन में अनुशासन और वैचारिक प्रतिबद्धता को सर्वोपरि मानती है। पार्टी का मानना है कि राजनीतिक दल केवल पद और सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि विचार और सिद्धांतों का प्रतिनिधित्व करते हैं। और जो भी सदस्य इन मूल्यों से हटकर कार्य करेगा, उसे पार्टी में बने रहने का अधिकार नहीं है।यह फैसला न केवल तीन विधायकों की सदस्यता पर रोक है, बल्कि यह एक सख्त संदेश भी है कि पार्टी अब अपने मूल चरित्र से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *