रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की सड़को पर लगी भीषड़ जाम

traffic jam

रक्षाबंधन से पहले शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में बहुत ज्यादा ट्रैफिक जाम लगा। जो रास्ता आमतौर पर आधे घंटे में चलता था, उस दिन लोगों को उसे पूरा करने में डेढ़ से दो घंटे लग गए। सबसे ज्यादा जाम आनंद विहार बस अड्डा, आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर, गाजीपुर और चौधरी चरण मार्ग पर था।

शाम के समय लगा भीषण जाम

नई दिल्ली जिले में मंडी हाउस, तिलक मार्ग, आइटीओ, विकास मार्ग, रेलवे स्टेशन अजमेरी गेट, पहाड़गंज, सदर बाजार, चांदनी चौक में शाम के समय भीषण जाम लग गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि रक्षाबंधन पर शाम के वक्त बड़ी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों से खरीददारी करने निकले, जिससे जाम लग गया।

सड़को पर बढ़ी भीड़

रक्षाबंधन और आने वाले दो दिन छुट्टी होने के कारण सड़कों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। ज्यादातर बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचने के लिए शुक्रवार शाम को ही निकल पड़ीं। इसके अलावा वीकेंड होने के कारण कई लोग शहर से दूसरे इलाके के लिए निकल पड़े। इन सबके कारण दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम होने की सूचना है।

ट्रैफिक पुलिस ने दी चेतावनी

चूंकि रक्षाबंधन वीकेंड के साथ ही पड़ रहा है, इसलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख राजमार्गों पर जाम की चेतावनी दी है। अनुमान है कि बड़ी संख्या में लोग शहर से दूर जा सकते हैं। अपने एडवाइजरी में ट्रैफिक पुलिस ने आगाह किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और सिंघु बॉर्डर के रास्ते करनाल, पानीपत, सोनीपत और चंडीगढ़ की ओर जाने वालों को लंबी देरी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उन्हें वैकल्पिक मार्ग अपनाने पर विचार करना चाहिए।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *