उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आए सामने, जानिए कौन होगा नया उपराष्ट्रपति

Modi 5

भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। मंगलवार को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है। वह भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। उन्होंने विपक्षी गठबंधन INDIA के साझा उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। जुलाई में स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देकर जगदीप धनखड़ ने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते चुनाव हुए।

NDA उम्मीदवार होंगे नए उपराष्ट्रपति

एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। आज हुए मतदान में सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उपराष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा, मैं नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन को उनके कार्यकाल की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि परिणाम मेरे पक्ष में नहीं है, फिर भी वैचारिक लड़ाई और अधिक जोश के साथ जारी रहेगी।

पीएम मोदी ने दिया सबसे पहले वोट

प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले मतदान किया। मोदी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू, अर्जुन राम मेघवाल, जितेंद्र सिंह और एल. मुरुगन के साथ संसद भवन के कमरा संख्या 101, वसुधा में स्थापित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। शुरुआत में मतदान करने वालों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और सैयद नासिर हुसैन शामिल थे।

जानिए कैसे हुआ चुनाव

संसद के दोनों सदनों के सदस्य इस चुनाव में वोट डालने के लिए पात्र थे। इलेक्टोरल कॉलेज में कुल 788 सदस्य हैं। इनमें 245 राज्यसभा औ 543 लोकसभा से हैं। फिलहाल, इन सदस्यों की कुल संख्या 781 है, क्योंकि राज्यसभा में 6 और लोकसभा में 1 सीट खाली है। ऐसे में चुनाव में जीत के लिए 391 मतों की जरूरत थी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *