MAYDAY कॉल के बाद विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, गुवाहाटी से चेन्नई जा रहा था विमान

Indigo

गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6764 के पायलट ने गुरुवार को मेडे कॉल किया. जिसके बाद हड़कंप मच गई. पायलट ने अपर्याप्त ईंधन के कारण ‘फ्यूल मेडे’ कॉल जारी किया, जिसके बाद विमान को बेंगलुरु की ओर मोड़ना पड़ा. चेन्नई एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ के कारण विमान को समय पर वहां उतरने से रोका गया. आपातकालीन मार्ग परिवर्तन के दौरान विमान में यात्री सवार थे. फ्लाइट रात 8:15 बजे सुरक्षित रूप से बेंगलुरु में उतरी.

DGCA को दी गई सूचना

रात 8.15 बजे विमान को बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति दी गई। इसके बाद यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। इसके बाद विमान में ईंधन भरा गया और यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। विमान ने ईंधन भरने के बाद रात 10.24 बजे चेन्नई के लिए उड़ान भरी। विमान सामान्य से वहां उतरा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और सक्षम अधिकारियों को घटनाक्रमों के बारे में सूचित कर दिया गया है।

क्यों हुई इमरजेंसी लैंडिंग ?

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब चेन्नई में काफी देर तक लैंड करने की परमीशन नहीं मिली, विमान वहां पर चक्कर काटता रहा, उसी वजह से ईंधन की कमी हुई और फिर फ्लाइट को बेंगलुरु भेज दिया गया। पायलट ने बाद में विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करवाया। जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार को हुई थी, लेकिन खबर में यह अब आई है।

विमान ने चारों ओर लगाया चक्कर

सूत्रों के मुताबिक, विमान ने निर्धारित समय पर गुवाहाटी से उड़ान भरी थी। रात 8.11 बजे जब ट्रैफिक की वजह से विमान को चेन्नई में लैंड करने की अनुमति नहीं मिली तो पायलट ने बंगलूरू हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) पर ‘ईंधन मेडे’ का संदेश भेजा। दरअसल, हवाई अड्डे पर रनवे खाली न होने की वजह से विमान को चेन्नई हवाई अड्डे के चारों ओर चक्कर लगाने पड़े। इसके बाद ईंधन की कमी को देखते हुए विमान को बंगलूरू हवाई अड्डे की ओर मोड़ने का फैसला किया गया।

यात्रियों में डर का माहौल

विमान में सवार एक यात्री ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अचानक हुई ऊंचाई में वृद्धि से कई यात्री अपनी सीटों से उठ खड़े हो गए और कुछ भयभीत भी नजर आए. यात्री ने कहा, “यह अनुभव बहुत असहज और डरावना था.” MAYDAY मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत ग्राउंड स्टाफ को सतर्क कर दिया. मेडिकल और अग्निशमन टीमों को तत्परता से रनवे पर तैनात किया गया. आखिरकार, विमान रात 8:20 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड हुआ.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *