सरकार पारंपरिक मीडिया को मजबूत करने के लिए उठाएगी बड़े कदम :विज्ञापन दरों में बदलाव कर नई रणनीति बना रही सरकार

Ashwini Vaishnav

डिजिटल मीडिया के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच केंद्र सरकार पारंपरिक मीडिया उद्योग विशेष रूप से रेडियो, प्रिंट और टेलीविजन को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बताया कि मंत्रालय का उद्देश्य मीडिया सेक्टर से जुड़ी नियामक रुकावटों को दूर कर, उद्योग को नई ऊर्जा देना है।मंत्री ने कहा कि सरकार रेडियो क्षेत्र में मौजूद प्रशासनिक और तकनीकी अड़चनों को हटाने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। उनका कहना था कि जिन जगहों पर भी नियामक बाधाएं हैं, उन्हें हटाना सरकार की प्राथमिकता है ताकि पारंपरिक माध्यम भी डिजिटल युग में प्रतिस्पर्धी बने रह सकें।

टीवी रेटिंग सिस्टम में बड़े सुधार की योजना

वैष्णव ने बताया कि मंत्रालय टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (टीआरपी) प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में काम कर रहा है। सरकार चाहती है कि टीआरपी के आंकड़े सटीक हों ताकि विज्ञापनों से चैनलों को न्यायसंगत राजस्व प्राप्त हो सके। इसके लिए नया दिशानिर्देश तैयार किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि पहला परामर्श चरण पूरा हो चुका है और अब फीडबैक के आधार पर दूसरा परामर्श पत्र जल्द ही जारी किया जाएगा।सरकार पारंपरिक मीडिया संस्थानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रिंट और टेलीविजन मीडिया के विज्ञापन दरों को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। वैष्णव का कहना है कि इस कदम से इन माध्यमों को बेहतर आर्थिक संबल मिलेगा और डिजिटल युग में भी उनका अस्तित्व और प्रभाव बरकरार रहेगा।

तीन प्रमुख संस्थाओं का एकीकरण

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले समाचार पत्रों के पंजीयक (RNI), केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) और प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के एकीकरण की प्रक्रिया भी जारी है। इसका उद्देश्य है कि मीडिया आउटरीच और नियामक कार्यों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके। मंत्री के अनुसार, एकीकृत ढांचा सरकार की संचार रणनीति को और अधिक प्रभावी बनाएगा।डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैलती गलत सूचनाओं पर लगाम लगाने के लिए सरकार एक फैक्ट-चेकिंग चैटबोट भी विकसित कर रही है। यह चैटबोट वीडियो और ऑनलाइन सामग्री की सत्यता की जांच करने में मदद करेगा। वैष्णव ने कहा कि पीआईबी अब नियमित रूप से पृष्ठभूमि सामग्री और शोध आधारित दस्तावेज जारी कर रहा है, जिससे जनता तक सही और सत्यापित जानकारी पहुंच सके।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *