दिल्ली में हुई ब्लास्ट को सरकार ने घोषित किया आतंकी हमला

Red Fort Blast 2

मोदी कैबिनेट ने नई दिल्ली के लाल किले के आसपास 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट की घटना को ‘निंदनीय आतंकी हमला’ घोषित करते हुए एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रस्ताव के जरिए मंत्रिमंडल ने प्रभावितों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के दुख में गहरी सहानुभूति जताई। कैबिनेट ने उक्त घटना को ‘देश-विरोधी तत्वों’ की साजिश बताते हुए सरकार ने आतंकवाद के प्रति ‘पूर्ण असहिष्णुता’ की अपनी प्रतिबद्धता का दोहराया।

Pm मोदी ने घायल व्यक्तियों से की मुलाकात

इससे पहले पीएम मोदी ने लाल किले के पास हुए धमाके में घायल हुए व्यक्तियों से बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल में मुलाकात की और कहा कि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। पीएम करीब 25 मिनट तक अस्पताल में रुके। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि दिल्ली के बम विस्फोट में प्रभावित लोगों से मिलने के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचा। मैं सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस षड्यंत्र में शामिल सभी लोगों को सजा दिलाई जाएगी।

अश्विनी वैष्णव ने दी प्रतिक्रिया

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “देश ने 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार विस्फोट के माध्यम से राष्ट्र-विरोधी ताकतों द्वारा अंजाम दी गई एक जघन्य आतंकवादी घटना देखी है। मंत्रिमंडल ने निर्देश जारी किए हैं कि घटना की जांच अत्यंत तत्परता और पेशेवर तरीके से की जाए, ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों और उनके प्रायोजकों की पहचान की जा सके और उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *