अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से लगातार विमानों से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। उत्तराखंड में हवाई जहाज का क्रैश होना हो या फिर एयर इंडिया की कई फ्लाइट्स की उड़ानें रद्द कर देना हो। इस बार नया मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट से आया है। यहां मंगलवार को तब अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो की फ्लाइट के लैंड करने के 30 मिनट बाद तक विमान का दरवाजा नहीं खुला। इस दौरान फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल भी फंसे रहे।
दरवाजे में तकनीकी खराबी
इंडिगो के विमान के दरवाजे में तकनीकी खराबी
इस दौरान यात्रियों के बीच हलचल मच गई और स्थिति थोड़ी चिंताजनक भी हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसको लेकर मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि इंडिगो के विमान के दरवाजे में तकनीकी खराबी थी, इसलिए आधे घंटे के बाद गेट खोला गया, जिससे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
30 मिनट तक फंसे रहे यात्री
रायपुर में दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 6E 6312 में लैंडिंग के समय तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यात्री करीब 30 मिनट तक विमान के अंदर फंसे रहे। फ्लाइट दोपहर 2:25 बजे सुरक्षित तरीके से लैंड कर गई थी, लेकिन गेट में आई किसी तरह की खराबी के कारण विमान का दरवाजा नहीं खुला। इस कारण विमान सवार यात्रियों को समय पर नहीं उतारा नहीं जा सका। विमान में भूपेश बघेल के अलावा विधायक चतुरी नंद और रायपुर की मेयर मीनल चौबे भी सवार थीं।
12 जून को हुआ था अहमदाबाद में हादसा
12 जून को अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ था और एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस घटना में विमान में बैठे 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर सभी एयरपोर्ट्स पर विमान की जांच की जा रही है। 12 जून की घटना के बाद तकनीकी खराबी के चलते कई फ्लाइट्स को कैंसिल भी किया गया है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1