अमेरिका में हादसे से मचा हंगामा, उड़ानों पर पड़ा असर – यात्रियों के लिए भेजा गया नया विमान

america news

New Delhi: अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। मियामी जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 3023 का लैंडिंग गियर फेल हो गया, जिसके चलते टेकऑफ रोकना पड़ा। विमान में 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विमान के पिछले हिस्से में लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप

घटना के दौरान विमान के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। दोपहर 2:45 बजे (अमेरिकी समय अनुसार) और रात 2:15 बजे (भारतीय समय अनुसार) यह घटना हुई। यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के ज़रिए बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। आग को तत्काल बुझा दिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। FAA और एयरलाइंस ने मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो

इस हादसे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विमान से धुएं का गुबार उठता हुआ दिख रहा है और यात्री घबराए हुए विमान से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इस दृश्य ने यात्रियों और दर्शकों दोनों को झकझोर कर रख दिया है।

टायर में खराबी बनी हादसे की वजह, उड़ानों पर पड़ा असर

एयरलाइंस के अनुसार, हादसे की वजह बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के टायर में आई तकनीकी खराबी थी। इसी कारण विमान को सर्विस से हटा दिया गया है। यात्रियों को मियामी भेजने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई अन्य उड़ानें भी प्रभावित हुईं, हालांकि अब एयरपोर्ट का संचालन सामान्य हो गया है। यात्रियों और विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते तकनीकी खामी का पता चलने से एक बड़ा हादसा टल गया।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *