बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव बनेंगे मुख्यमंत्री फेस

Tejasvi Yadav

महागठबंधन की ओर से सीएम उम्मीदवार घोषित हो गए हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने पटना में हुई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हम लोकप्रिय एवं युवा नेता तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित करते हैं। इसके अलावा पिछड़े समाज से आने वाले मुकेश सहनी जी को हम डिप्टी सीएम का चेहरा तय करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बनने पर कुछ और पिछड़े वर्ग के नेता डिप्टी सीएम बनेंगे। इस तरह महागठबंधन में चली आ रही लंबी खींचतान समाप्त करने की कोशिश हुई है।

तेजस्वी यादव ने संबोधन में भाजपा से किया सवाल

तेजस्वी यादव ने भी अपने संबोधन में कहा कि अब भाजपा वाले बताएं कि उनका सीएम फेस कौन है। उन्होंने कहा कि ये लोग नीतीश कुमार के साथ अन्याय कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हालात ऐसे हैं कि पटना में बड़े-बड़े उद्योगपतियों को गोली मार दी जाती है। सीएम आवास के बाहर गोलियां चलती हैं और कुछ नहीं होता। सचिवालय के बाहर, मेरे घर के बाहर गोलियां चलीं और कोई पकड़ा नहीं गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार के पास कोई विजन ही नहीं है। हम तो अपना विजन लगातार बता रहे हैं। इनकी ओर से तो कोई मेनिफेस्टो या एजेंडा तक जारी नहीं किया गया है।

अशोक गहलोत ने दिया प्रतिक्रिया

ऐसी बदतमीजी चुनाव आयोग ने कभी विपक्ष के साथ नहीं की। उनके पत्रों की भाषा भी देखने लायक होती है। चुनाव आयोग तो रूस और चीन में भी है, लेकिन जीत एक ही पार्टी की होती है। क्या हम भारत में भी ऐसी ही चुनावी व्यवस्था चाहते हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *