सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम अब राजनीति में, दीघा सीट से लड़ेंगी चुनाव

Sushant Singh Rajput

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आगाज़ के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है । बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम अब राजनीति में कदम रख चुकी हैं। दिव्या गौतम को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पटना की दीघा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम का राजनीति में उतरना बिहार की सियासत में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। दीघा सीट से उनकी उम्मीदवारी ने चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना दिया है। माना जा रहा है कि दिव्या सामाजिक मुद्दों और न्याय की आवाज़ को अपने चुनाव प्रचार का मुख्य आधार बनाएंगी।

महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले माले की तैयारी

जहां एक ओर महामहागठबंधन (RJD, कांग्रेस, CPI और अन्य सहयोगी दल) के बीच सीटों के औपचारिक बंटवारे पर बातचीत जारी है, वहीं CPI (माले) ने पहले ही अपने कई उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सिंबल जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और प्रत्याशी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।माले ने इस बार कई पुराने और नए चेहरों पर भरोसा जताया है। पार्टी ने घोषी सीट से रामबली सिंह, तरारी से मदन सिंह चंद्रवंशी, आरा से क्यामुद्दीन अंसारी, और पालीगंज से मौजूदा विधायक संदीप सौरभ को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अगियांव सुरक्षित सीट से भी पार्टी का उम्मीदवार तय हो चुका है।

दीपांकर भट्टाचार्य का बयान

सीपीआई (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी कम से कम 18 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जबकि कुछ और सीटों पर महागठबंधन के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि माले के उम्मीदवार मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर देंगे, चाहे गठबंधन की औपचारिक घोषणा अभी बाकी हो।दिव्या गौतम की उम्मीदवारी से पटना की दीघा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। एक ओर माले का संगठनात्मक समर्थन रहेगा, तो दूसरी ओर दिव्या की पारिवारिक पहचान और सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी भावनात्मक अपील भी मतदाताओं के बीच असर डाल सकती है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *