गोवा के प्रसिद्ध लइराई देवी मंदिर में शनिवार को भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। नॉर्थ गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने यह जानकारी दी है। भगदड़ के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
सीएम ने दी जांच का आदेश
शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक दुकान के सामने बिजली के तार से करंट लगने के बाद कुछ लोग गिर गए। तभी अफरा-तफरी हुई और भगदड़ मच गई। क्राउड मैनेजमेंट के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से हादसा हुआ। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
कैसे होती है लहराई देवी की पूजा
लइराई देवी की पूजा मुख्य रूप से गोवा में की जाती है। यहां हर साल आयोजित होने वाले जात्रा को को शिरगांव जात्रा के नाम से भी जाना जाता है। यह जात्रा चैत्र मास में कई दिनों तक चलती है। इसमें लोग दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं। भक्त एक पवित्र झील में स्नान करते हैं। इससे पहले लोग व्रत और पूजा करते हैं। मंदिर से देवी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है।
सभी समर्थित कार्यक्रम हुए रद्द
गोवा के लैराई देवी मंदिर में उत्सव के दौरान मची भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस दर्दनाक हादसे के बाद अगले तीन दिन के लिए गोवा सरकार की तरफ से समर्थित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.
PM मोदी ने हादसे को लेकर CM सावंत से ली जानकारी
CM प्रमोद सावंत ने ‘X’ पर लिखा- शिरगांव के लैराई जात्रा में हुई भगदड़ से दुखी हूं। मैंने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1