उत्तर प्रदेश की शामली लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन अक्सर अपने अलग अंदाज और कामों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इस बार उन्होंने एक शानदार काम किया है, जिसके कारण सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है। वहीं उनकी इस पहल का हिंदु श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
इकरा हसन का बड़ा ऐलान
कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने बाबा समनदास मंदिर के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया. शामली में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद इकरा हसन ने धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए कहा कि सरकार को जनसेवा से ऊपर जातिगत समीकरणों का ध्यान रखना पड़ता है, जिससे वंचित वर्गों का नुकसान हो रहा है. उन्होंने इस मौके पर बाबा समनदास मंदिर के निर्माण कार्य के लिए अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये की धनराशि दान देने की घोषणा की, जिसकी सराहना उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की आवाज से की.
इकरा हसन की प्रतिक्रिया
ज्ञान भिक्षु महाराज की जयंती पर आयोजित इस धार्मिक-सामाजिक समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धार्मिक गुरुओं और बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया. सांसद ने मंदिर निर्माण को सामुदायिक विकास का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में सद्भाव की भावना मजबूत होगी. कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ.
इकरा ने लगाया भेदभाव का आरोप
इकरा 27 अक्टूबर को शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में मनाई गई ज्ञान भिक्षु महाराज की 173वीं जयंती के मौके पर यह ऐलान किया। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बीजेपी पर जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि भाजपा जातिगत राजनीति करती है, सिर्फ एक समुदाय के लिए काम करती है। वहीं उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता के हितकारी कार्यों में रुकावटें पैदा करती है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1