स्वास्थ्य कारणों से सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Sonia Gandhi 3

New Delhi: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में रविवार को भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें पेट से संबंधित समस्या के कारण गैस्ट्रो विभाग में भर्ती किया गया है और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन चिकित्सकीय देखरेख लगातार जारी है।

हाल ही में हुई थी मेडिकल जांच

गौरतलब है कि 7 जून को सोनिया गांधी हिमाचल प्रदेश के शिमला में नियमित मेडिकल चेकअप के लिए गई थीं। उस समय हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें वहां एक अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया था। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया था कि यह एक सामान्य जांच थी, जिसके बाद सोनिया गांधी अपने निवास लौट आई थीं।

पूर्व में भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ चुकी हैं

साल 2023 में भी सोनिया गांधी को सांस से संबंधित संक्रमण के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस दौरान उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में रखा गया था, जहां डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम ने इलाज किया था। बताया गया था कि उन्हें वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन हुआ था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ी चिंता

सोनिया गांधी के अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। हालांकि पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन समर्थकों को उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपनी सक्रियता पुनः शुरू करेंगी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *