अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने रविवार को फेयरवेल स्पीच में कहा कि भारत अंतरिक्ष से महत्वाकांक्षा, निडरता, आत्मविश्वास और गर्व से भरा नजर आता है। शुक्ला ने भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के 1984 में कहे शब्दों को दोहराते हुए कहा, ”आज भी भारत ऊपर से ‘सारे जहां से अच्छा’ दिखता है।” उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ‘एक्सिओम-4’ मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आयोजित विदाई समारोह में यह कहा।
भारत को बताया निडर और आत्मविश्वासी
उन्होंने 41 साल पहले अंतरिक्ष में गए पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का उल्लेख करते हुए कहा कि तब दुनिया ने जाना था कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है. उन्होंने कहा, आज का भारत महत्वाकांक्षी, निडर, आत्मविश्वासी और गौरव से भरा हुआ दिखता है और आज भी, यह सारे जहां से अच्छा दिखता है
“यह मुझे जादुई सा लगता है”
शुक्ला ने आईएसएस में अपने प्रवास का जिक्र करते हुए कहा, ”यह मुझे जादुई सा लगता है… यह मेरे लिए एक शानदार यात्रा रही है।” भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि वह अपने साथ बहुत सारी यादें और सीख लेकर जा रहे हैं, जिन्हें वह अपने देशवासियों के साथ साझा करेंगे। आईएसएस पर 18 दिन के गहन वैज्ञानिक प्रयोगों के बाद शुभांशु शुक्ला और ‘एक्सिओम-4’ मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की विदाई का समय आ गया है और वे सोमवार को पृथ्वी के लिए अपनी वापसी यात्रा शुरू करेंगे।
15 जुलाई को होगी घर वापसी
15 जुलाई को शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से घर वापसी होगी। एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला के साथ तीन और अंतरिक्ष यात्री ISS गए थे। इन सभी का 14 दिन का यह टूर पूरा हो गया है। इस दौरान इन सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने कई तरह के रिसर्च किए। मालूम हो कि आईएसएस से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से भी बात की थी।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
