अंतरिक्ष में भारत का झंडा लहराने वाले शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में होगा भव्य स्वागत, सीएम योगी करेंगे उन्हें सम्मानित

Shubhanshu Shukla 5

लखनऊ के सपूत और भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नागरिक अभिनंदन करेंगे। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सफल मिशन पूरा कर लौटे शुभांशु अब पहली बार अपने शहर लखनऊ जा रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें विशेष सम्मान देने का निर्णय लिया है।राजधानी लखनऊ में आयोजित इस समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को सौंपी गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और वैज्ञानिकों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि वे इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें। इससे पहले शुभांशु शुक्ला ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।आपको बता दे की शुभाशुभ शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। शुभांशु शुक्ला से पहले राकेश शर्मा अंतरिक्ष में गए थे मगर वह कभी वापस नहीं लौट सके।

पहला भारतीय जिसने अंतरिक्ष स्टेशन पर रखा कदम

लखनऊ में जन्मे शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के एक अनुभवी पायलट हैं। उन्होंने एक्सिओम-4 मिशन के सदस्य के रूप में भाग लिया और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। अपने मिशन के दौरान उन्होंने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए और दुनियाभर के विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।पृथ्वी पर लौटने के बाद शुभांशु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें अंतरिक्ष से लाया हुआ तिरंगा तथा मिशन पैच भेंट किया। यह क्षण पूरे देश के लिए गर्व और भावुकता से भरा हुआ रहा। अब उसी गौरवगाथा को आगे बढ़ाते हुए वह सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे, जहां योगी सरकार उनके सम्मान का भव्य आयोजन कर रही है
योगी आदित्यनाथ ने बताया उत्तर प्रदेश का गौरव

योगी आदित्यनाथ बोले ये देश के लिए गर्व की बात है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभांशु की उपलब्धि को
न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत का गर्व बताया। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में भारत का झंडा लहराना हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। शुभांशु की यह सफलता साहस, समर्पण और विज्ञान के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।योगी ने यह भी कहा कि शुभांशु ने साबित किया है कि उत्तर प्रदेश का युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। चाहे विज्ञान हो या तकनीक, प्रदेश का युवा अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री का मानना है कि यह सम्मान समारोह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा कि वे भी बड़े सपने देखें और उन्हें हकीकत में बदलें।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *