शुभांशु शुक्ला ने PM मोदी से की मुलाकात, रविवार को दिल्ली पहुंचे थे शुभांशु

Shubhanshu Shukla PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंतरिक्ष की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की है। शुभांशु हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे। वह 25 जून से 15 जुलाई तक चले ISS के एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा थे। सोमवार को प्रधानमंत्री ने अपने लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की है।

रविवार को लौटे थे शुभांशु

इससे पहले शुभांशु शुक्ला अपना मिशन पूरा कर रविवार को भारत लौट आए। रविवार तड़के अमेरिका से यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डा जितेन्द्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा शर्मा और इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

शनिवार को इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट

शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विमान में बैठे हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे दिल में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे। मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने को लेकर भी उत्साहित हूं। मुझे लगता है जिंदगी यही है – सब कुछ एक साथ।”

शुभांशु शुक्ला का स्वागत में शमिल थे कई नेता

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का रविवार तड़के दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने किया। उनके लोकसभा में सोमवार को भारत की अंतरिक्ष यात्रा और शुक्ला के ऐतिहासिक मिशन पर विशेष चर्चा हुई।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *