शुभांशु शुक्ला कल लौट रहे है भारत, pm मोदी से करेंगे मुलाकात

Shubhanshu Shukla 4

अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जिन्हें भारत के 21वीं सदी के स्पेस मिशन का हीरो माना जा रहा है, कल भारत लौट रहे हैं जिसके बाद वह प्रधानमंत्री मोदी से मिल सकते हैं. इस मुलाकात में वह अपने मिशन से जुड़े अनुभवों को साझा कर सकते हैं. इससे भारत और ISRO को अपने पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान में मदद मिलेगी.उन्होंने प्लेन से अपनी मुस्कुराती हुई तस्वीर को शेयर किया और कहा, भारत लौटकर अपना अनुभव देशवासियों के साथ बांटने के लिए बहुत उत्सुक हूं.

इंस्टाग्राम पर शुभांशु ने पोस्ट किया तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर शुभांशु शुक्ला ने हवाई जहाज में बैठे हुए अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे मन में मिश्रित भावनाएं उमड़ रही हैं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख हो रहा है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे। मैं इस मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और लोगों से मिलने को लेकर उत्साहित हूं और उनके साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए बेताब हूं।”

पीएम मोदी ने अंतरिक्ष स्टेशन विकसित करने की योजना पर डाला प्रकाश

लाल किले पर 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अपना अंतरिक्ष स्टेशन विकसित करने की योजना पर प्रकाश डाला और कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला हाल ही में एक सफल अंतरिक्ष मिशन से लौटे हैं।मोदी ने कहा था, “हमारे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष स्टेशन से लौट आए हैं। आने वाले दिनों में वह भारत लौट रहे हैं।”

शुभांशु ने बताया अनुभव

अपनी वापसी के बाद शुभांशु शुक्ला ने हंसते हुए कहा, ‘यह मेरी अंतरिक्ष से लौटने के बाद पहली बातचीत है- और अब मुझे खुद को स्थिर करने की जरूरत नहीं है कि मैं तैर न जाऊं।’ यह बात उन्होंने शून्य गुरुत्वाकर्षण से धरती के सामान्य गुरुत्वाकर्षण में लौटने के अनुभव को दर्शाने के लिए कही।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *