हाल में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग की थी। उनका कहना है कि शाहजहांपुर नाम गुलामी के दौर का है। इसे तत्काल बदल दिया जाना चाहिए। इस बीच शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील का नाम बदल दिया गया है। जलालाबाद को उसके पुराने नाम से नहीं पुकारा जाएगा। केंद्र सरकार ने मंजूरी देते हुए आधिकारिक रूप से जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ कर दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस प्रस्ताव पर केंद्र को कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद जिला प्रशासन को निर्देश भेजे गए हैं और गजट नोटिफिकेशन जारी कर नाम परिवर्तन लागू कर दिया गया है।
लोगो की प्रतिक्रिया
लोगों का कहना है कि इस बदलाव से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बल मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में इससे पहले भी प्रयागराज, फैजाबाद और मुगलसराय का नाम बदला जा चुका है। अब जलालाबाद का नया नाम ‘परशुरामपुरी’ भी इस सूची में जुड़ गया है।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया था अनुरोध
24 मार्च को नगर पालिका जलालाबाद की बोर्ड बैठक में भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित करके शासन को भेजा गया था, जिसके बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 16 अप्रैल को पत्र लिखकर अपनी रिपोर्ट प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजते हुए जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी या परशुराम धाम किए जाने का अनुरोध किया था। इसके आधार पर शासन में प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने गृह मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखा था।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1