भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का घरेलू एविएशन बाजार में करीब 65% हिस्सा है। 2 दिसंबर से अब तक, एयरलाइन ने 5,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे देश भर में 7.75 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए हैं। और यात्रियों की मुश्किलें जारी हैं, क्योंकि अभी भी उड़ानें रद्द हो रही हैं।
एयर इंडिया ने किया ऐलान
एयर इंडिया एयरलाइंस ने सोमवार को कहा कि उसने सरकार के सभी एयरलाइनों को अपने उड़ान टिकट की कीमतों की निगरानी करने के निर्देश का पालन करते हुए नए किराए की शुरुआत शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों में इंडिगो की कई उड़ानों को बड़े पैमाने पर रद्द किए जाने के बीच एयरलाइनों द्वारा उड़ानों के लिए भारी कीमत वसूलने के मामले पर संज्ञान लेने के बाद सरकार का आदेश जारी किया गया है।
पटना और बंगलूरू की उड़ाने रद्द
एयरलाइन द्वारा शनिवार देर रात को घोषणा कर दी गई थी कि रविवार को पटना और बंगलूरू की उड़ानें संचालित नहीं होंगी। हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी इसे लेकर नोटिस जारी किया था। इसके अलावा, चेन्नई जाने वाली फ्लाइट, जो शाम करीब 3:40 बजे उड़ान भरती है, वह भी 20 मिनट की देरी से रवाना हुई। देरी के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।
कई राहत उपायों की घोषणा
देशभर में यात्रियों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पूरे देश में कई राहत उपायों की घोषणा की है। दोनों एयरलाइंस ने 4 दिसंबर से सभी नॉन-स्टॉप घरेलू उड़ानों पर इकोनॉमी क्लास किराए की सीमा तय कर दी है, जिससे मांग बढ़ने पर भी किराया अपने आप नहीं बढ़ेगा। दोनों विमानन कंपनियां नागरिक उड्डयन मंत्रालय के 6 दिसंबर को जारी नए निर्देश के अनुसार किराया निगरानी तंत्र का पूरी तरह पालन कर रही हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1