एयर इंडिया की सात फ्लाइट हुई रद्द, DGCA ने एयर इंडिया के CEO को दिए निर्देश

Air India flights

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया के विमानों का परिचालन काफी प्रभावित है। मंगलवार को ही एयर इंडिया से सात फ्लाइट कैंसल कर दीं। इसमें से छह ड्रीमलाइनर विमान थे। बतादें कि गुरुवार को ही अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला विमान क्रैश हो गया था जिसमें सवार केवल एक यात्री ही बच पाया था। इसके बाद एयर इंडिया के विमानों और परिचालन पर भी सवाल खड़े हुए। एयर इंडिया का कहना है कि चेकिंग के दौरान कुछ गड़बड़ी पाए जाने की वजह से उड़ानों को कैंसल किया गया है।

उड़ान से पहले ये जांच करना जरूरी

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद जारी ये आदेश 15 जून की रात 12 बजे के बाद से लागू हुआ है। इस सुरक्षा जांच में विमान को उड़ान से पहले छह अलग-अलग चरणों में जांचा जा रहा है, जिसमें ईंधन पैरामीटर की निगरानी, ​​केबिन एयर कंप्रेसर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक इंजन कंट्रोल टेस्ट, इंजन ईंधन एक्चुएटर ऑपरेशन, तेल प्रणाली और हाइड्रोलिक प्रणाली की जांच शामिल है।

कुछ दिक्कत के वजह से हुई फ्लाइट रद्द

अहदबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद मुश्किल से 30 सेकंड के अंदर ही एयर इंडिया 171 बी 788 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया था। एयर इंडिया ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से पेरिस की फ्लाइट कुछ दिक्कत की वजह से कैंसल की गई है। यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अगर फ्लाइट रीशेड्यूल होती है या फिर कोई अपना टिकट कैंसल करता है तो उसे पूरा रिफंड मिलेगा।

डीजीसीए ने विमानों पर ध्यान देने को कहा

डीजीसीए ने एयर इंडिया के सीईओ को विमानों पर ध्यान देने के लिए कहा है। डीजीसीए ने एयर इंडिया को जेनएक्स इंजन वाले बोइंग 787-8/9 विमानों पर अतिरिक्त सुरक्षा निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह निर्देश अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटना के बाद निवारक उपाय के रूप में दिया गया है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *