मणिपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 5 जिलों से भारी मात्रा में हथियार बरामद

Manipur

मणिपुर एक बार फिर चर्चाओं में छा गया है। बता दे की मणिपुर में मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ सेना और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों से हथियार बरामद हुआ है। इस करवाई में कुल 328 बंदूकें और राइफलें शामिल हैं, जिनमें 151 एसएलआर राइफलें, 65 इंसास राइफलें, 73 अन्य प्रकार की राइफलें, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी-5 गन, तथा बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री शामिल है. यह अभियान राज्य में हिंसक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एडीजीपी लहरी दोरजी ल्हाटू ने दी जानकारी
मणिपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) लहरी दोरजी ल्हाटू ने इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कहा,मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों द्वारा 13-14 जून की मध्य रात्रि में घाटी के पांच जिलों के बाहरी इलाकों में एक सघन तलाशी अभियान चलाया गया था. इस अभियान के दौरान, बड़ी संख्या में विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।एडीजीपी ल्हाटू ने आगे बताया, “बरामद की गई वस्तुओं में 151 एसएलआर राइफलें, 65 इंसास राइफलें, 73 अन्य प्रकार की राइफलें, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी-5 गन, और अन्य युद्ध सामग्री शामिल है। कुल बरामद बंदूकों और राइफलों की संख्या 328 है।उन्होंने इस अभियान को मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सामान्य स्थिति बहाल करने, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों तथा उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उनके निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

बड़ी साजिश का पर्दाफाश

मणिपुर में हिंसक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में हथियारों और गोला-बारूद का मिलना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।यदि ये हथियार अपराधियों के हाथ लग जाते, तो राज्य में और अधिक तबाही मच सकती थी, जिसे सुरक्षाबलों ने अपनी त्वरित और सफल कार्रवाई से रोक दिया।यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया था, और सुरक्षाबलों की सूझबूझ तथा समन्वय के कारण यह बड़ी सफलता हासिल हुई।सुरक्षाबलों द्वारा मई के अंत से ही एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कई टीमें शामिल हैं।इस अभियान के तहत पहले भी 23 संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया था और उस दौरान भी बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए थे। सुरक्षाबलों ने अपने दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए कहा है कि वे हिंसक गतिविधियों के खिलाफ अंत तक लड़ते रहेंगे और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करेंगे। यह उल्लेखनीय है कि हाल ही में मणिपुर हिंसा पूरे देश में चिंता का विषय रही थी, और ऐसे में यह बरामदगी शांति प्रयासों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *