बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बॉलीवुड के जाने-माने दिग्गज कलाकारों में से एक है। जिन्होंने न जाने बॉलीवुड को कितनी सुपरहिट फिल्में दी है। वह एक बेहतरीन एक्टर है जिन्हें पूरे देश और दुनिया के लोग पसंद करते हैं। हर कुछ समय पर सलमान खान अपने फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देते हैं। और एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी दमदार एक्टिंग के साथ सलमान खान जल्दी कदम रखेंगे। बता दे की बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवां की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग के बीच वह लद्दाख के लेह पहुंचे और वहां राज निवास में उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान माहौल बेहद खुशनुमा रहा और दोनों के बीच आत्मीय बातचीत भी हुई।
पारंपरिक सम्मान और खास तोहफा
इस मुलाकात में उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने सलमान खान को पारंपरिक पीला गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें थांगका कैनवास पेंटिंग भेंट की, जिसमें बुद्ध की सुंदर तस्वीर बनी हुई थी। सलमान और गुप्ता ने इस पेंटिंग के साथ कैमरे के लिए पोज भी दिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।शनिवार को उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सलमान खान की तस्वीरें साझा की गईं। पोस्ट में लिखा गया कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने लेह के राज निवास पहुंचकर उपराज्यपाल से मुलाकात की। इन तस्वीरों पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ में सेना के किरदार में सलमान
सलमान खान इन दिनों निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म बैटल ऑफ गलवां की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर आर्मी ड्रेस पहने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। फिल्म में वह एक भारतीय सैनिक के किरदार में नजर आएंगे और इसके लिए उन्होंने विशेष ट्रेनिंग भी ली है। अपनी फिटनेस और तैयारी के लिए उन्होंने जिम और घर में भी बदलाव किए हैं।फिल्म की कहानी साल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवां घाटी में हुई झड़प पर आधारित है। इस संघर्ष में भारत ने 20 वीर जवान खो दिए थे, वहीं चीन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था। फिल्म का उद्देश्य उन सैनिकों की शहादत और बहादुरी को बड़े पर्दे पर दिखाना है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1