देश में राजनीति से जुड़ी ख़बरें रोजाना सुर्खियों में रहती है। और इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है जिसको लेकर खबरें रोज सुर्खियों में रहती है। अब इसी बीच राजद पार्टी प्रमुख लालू यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है।राजद प्रमुख लालू यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक ढांचे में बड़े फेरबदल की घोषणा की है। पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से नवाजा है। पार्टी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने जानकारी दी कि इस नई टीम का गठन हाल ही में संपन्न हुए संगठनात्मक चुनावों के बाद किया गया है।पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व सांसद महबूब अली कैसर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को भी इस पद पर नियुक्त किया गया है। ये सभी नेता लंबे समय से पार्टी की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न आंदोलनों और संघर्षों में आरजेडी का चेहरा बन चुके हैं।
प्रधान महासचिव और कोषाध्यक्ष की घोषणा
लालू यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। सिद्दीकी लंबे समय से पार्टी के संगठनात्मक मामलों को संभालते आए हैं और इस नई भूमिका में उनका अनुभव पार्टी के लिए सहायक सिद्ध होगा। वहीं, पार्टी की वित्तीय जिम्मेदारी अब सुनील कुमार सिंह के कंधों पर रहेगी, जिन्हें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लाल यादव ने इन सभी पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें पार्टी के अहम पदों पर नियुक्त किया है।
12 राष्ट्रीय महासचिव और 10 सचिवों की नई टीम
आरजेडी की नई कार्यकारिणी में 12 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, कुमार सर्वजीत, ललित कुमार यादव, डॉ. नीललोहितदास, सैय्यद फैसल अली, अभय सिंह, सुखदेव पासवान, अनु चाको, सुशीला मोराले और अलख निरंजन शामिल हैं। ये सभी नेता विभिन्न राज्यों और सामाजिक वर्गों से आते हैं, जिससे पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।इसके साथ ही, पार्टी के 10 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इस सूची में यदुवंश कुमार यादव, डॉ. लाल रत्नाकर, विधायक भारत भूषण मंडल, एमएलसी कार्तिकेय कुमार सिंह, विजय वर्मा, दिल्ली से संतोष जयसवाल, मुजफ्फरपुर से संजय ठाकुर, पूर्व विधायक राजेंद्र राम, स्वीटी सीमा हेमब्रह्रम और विधायक सुरेंद्र राम शामिल हैं।
13वीं बार अध्यक्ष बने लालू यादव
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव हाल ही में 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पटना में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से इस पद पर दोबारा चुना गया। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मंगनीलाल मंडल की भी घोषणा की गई थी।आरजेडी ने इस बार की कार्यकारिणी में सामाजिक संतुलन का खास ध्यान रखा है। लालू यादव ने विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से नेताओं को जगह देकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी सर्वसमाज को प्रतिनिधित्व देने के अपने वादे पर कायम है। आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह नई टीम पार्टी के लिए रणनीतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1