दिल्ली-NCR में रातभर हुई बारिश से गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना

Delhi Rains

New Delhi: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। आधी रात के बाद आई तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई, जिससे राजधानी का मौसम सुहावना हो गया। शास्त्री भवन, कनॉट प्लेस, आउटर सर्कल समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के चलते कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ने की भी खबरें हैं, हालांकि किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

रविवार सुबह मौसम हुआ खुशनुमा

बारिश के चलते रविवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा हो गया। रातभर की बरसात के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लोगों ने भी राहत की सांस ली क्योंकि लगातार बढ़ रही गर्मी से परेशान जनता को मौसम ने थोड़ी राहत दी है।

देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 से 19 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली चमकने की भी संभावना है।

लू से भी मिल सकती है राहत, मानसून सक्रिय

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 14 से 19 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और 18-19 जून को राजस्थान में भी बारिश होने की उम्मीद है। इससे उत्तर-पश्चिम भारत और हिमालयी क्षेत्रों में चल रही लू की स्थिति में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून भी दक्षिण भारत में सक्रिय है और अगले पांच से छह दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पूर्वोत्तर भारत में भी अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *