राज्यसभा चुनाव 2024: कांग्रेस के उम्मीदवारों का ऐलान, सोनिया गांधी को राजस्थान से टिकट

राज्यसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवारों सोनिया गांधी

NEW DELHI. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राज्यसभा का चुनाव होना है। ऐसे में लिए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी, अपने परिवार से राज्यसभा जाने वाली दूसरी सदस्य हैं।

राजस्थान से सोनिया गांधी, हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट
जानकारी के मुताबिक राजस्थान से सोनिया गांधी, हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट दिया गया है। वहीं बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे के नाम की घोषणा की गई है। बता दें कि चंद्रकांत हंडोरे महाराष्ट्र के दलित नेता हैं। अभी भी मध्यप्रदेश की एक, तेलंगाना की दो और कर्नाटक की तीन राज्यसभा सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है।

सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार यानी आज राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी आज ही जयपुर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी थे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। सोनिया गांधी 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं और वर्तमान समय में उत्तरप्रदेश की रायबरेली लोकसभा संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। ऐसा पहली बार होगा कि जब वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी।

सोनिया गांधी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव!
इंदिरा गांधी अगस्त, 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य थीं। राज्यसभा जाने की स्थिति में इस बात की प्रबल संभावना है कि सोनिया गांधी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। सोनिया गांधी ने 2019 में घोषणा की थी कि ये उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *