14 राज्यों में बारिश का कहर! IMD ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली से लेकर दक्षिण तक बदला मिजाज

Heavy Rain

New Delhi: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मध्य और पूर्वी भारत जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में गरज-चमक की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 18 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप और कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसी अवधि में गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी गरज के साथ वर्षा हो सकती है।


उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश का पूर्वानुमान

उत्तर भारत में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, 21-22 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, और 20 जून के बाद कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने और शाम तक हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

  • इन राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी
  • केरल
  • तमिलनाडु
  • कर्नाटक
  • गोवा
  • महाराष्ट्र
  • गुजरात
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • पश्चिम बंगाल
  • झारखंड
  • बिहार
  • सिक्किम
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *