त्योहारी सीजन में फेक वीडियो फैलाने वालों पर रेलवे का शिकंजा: पुरानी या झूठी वीडियो शेयर करने पर होगी सख्त कार्रवाई

Indian Railway

त्योहारों के इस व्यस्त मौसम में यात्रियों के बीच अफवाहें और भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ भारतीय रेलवे ने सख्ती शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर पुराने या भ्रामक वीडियो शेयर कर माहौल बिगाड़ने वाले अकाउंट्स पर कार्रवाई की जा रही है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, अब तक 20 से ज्यादा ऐसे सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की जा चुकी है जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व त्योहारों के दौरान जानबूझकर रेलवे स्टेशनों की पुरानी वीडियो क्लिप्स को दोबारा पोस्ट कर रहे हैं। इनमें से कई वीडियो भीड़भाड़ या अफरातफरी का झूठा माहौल दिखाते हैं, जिससे यात्रियों के बीच बेवजह डर और असंतोष फैलता है। ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसी वजह से रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी को और कड़ा कर दिया है।

24 घंटे की निगरानी प्रणाली सक्रिय

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अपनी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को 24 घंटे सक्रिय रखा है। यह टीम लगातार ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख रही है और संदिग्ध पोस्ट या वीडियो की तुरंत जांच की जा रही है। रेलवे का कहना है कि गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी या वीडियो को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई की पुष्टि जरूर करें। अफवाह या पुरानी वीडियो फैलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि इससे यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। रेलवे ने कहा कि जागरूक नागरिक बनें और फेक खबरों के प्रसार को रोकने में सहयोग दें।

रेलवे का एक्शन मोड ऑन
हम अक्सर त्यौहार के समय सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखते हैं जिसमें रेलवे स्टेशन पर लोगों की काफी भीड़ दिखाई देती। जिसे देखने के बाद कई लोग भ्रमित हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि सच में रेलवे स्टेशन या अन्य जगहों पर यात्रियों की इतनी भीड़ लगी हुई है। मगर कई बार उसे वीडियो के पीछे की सच्चाई कुछ और होती है उसे तोड़ मरोड़ कर सोशल मीडिया पर ऐसे प्रेजेंट किया जाता है जिसे लोग हकीकत मान बैठते है। इन सब हरकतों को देखने के बाद रेलवे एक्शन मोड में आ गई है और ऐसी फेक वीडियो वायरल करने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज कर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इस प्रकार की फेक वीडियो वायरल करने से रेलवे प्रशासन और यात्रियों पर प्रभाव पड़ता है। खासकर इन त्योहारों के समय जब सभी लोग अपने घर की तरफ रुख करते हैं । तभी ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *