राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा आज से शुरू , डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

Rahul Gandhi 5

देश में अक्सर कुछ मुद्दों को लेकर खबरें सुर्खियों में रहती है। मगर पिछले कुछ महीनो से चुनाव आयोग और वोट चोरी का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है।और इसे लेकर लगातार पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है। तो वहीं विपक्ष लगातार चुनाव आयोग को भी निशाना बना रही है। बता दे की इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है जिसकी तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है। मगर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बिहार में SIR रिसर्च शुरू की है। बिहार में चल रही SIR प्रक्रिया पर सियासत गरमाया हुआ है। जिसे लेकर लगातार विवाद चल रहा है। तो वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए विपक्ष और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा है।अब इस कड़ी में बिहार में रविवार से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत की है हो । यह यात्रा करीब 16 दिनों तक चलेगी और 1 सितंबर को पटना में प्रस्तावित महागठबंधन की महारैली के साथ संपन्न होगी। विधानसभा चुनाव से लगभग दो महीने पहले शुरू हुई इस सियासी यात्रा ने पहले ही दिन राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है।

यात्रा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

अभी इसी यात्रा को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। बता दे की बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और लालू यादव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि यह यात्रा जनता को गुमराह करने की कवायद है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा आज बिहार में चोर-चोर मौसेरा भाई का मिलन हुआ है। एक ने देश को लूटा, तो दूसरे ने बिहार को।सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राजद के गठजोड़ को भ्रष्टाचार का प्रतीक करार दिया।डिप्टी सीएम ने दावा किया कि राहुल गांधी की यह यात्रा महज नौटंकी है और इसका असली मकसद घुसपैठियों को संरक्षण देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को जननायक साबित करना चाहती है, लेकिन असली जननायक कर्पूरी ठाकुर थे। चौधरी ने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्हें कुछ लोग सामाजिक न्याय का वाहक बताते हैं, वे वास्तव में भ्रष्टाचार की पहचान बन चुके हैं।

चुनाव आयोग पर उठे सवाल और जवाब

कांग्रेस और महागठबंधन लगातार बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं और इसे वोट चोरी की साजिश बता रहे हैं। इस पर सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद को न तो चुनाव आयोग पर भरोसा है और न ही संविधान पर। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में चुनाव आयोग में उनकी पसंद के लोगों की नियुक्ति होती थी, ताकि सत्ता पर परिवारवाद कायम रह सके।दूसरी ओर, रविवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग पर कीचड़ उछालकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि आयोग हर वर्ग और हर धर्म के मतदाताओं के साथ मजबूती से खड़ा था, खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा।बिहार की इस वोट अधिकार यात्रा के बहाने अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में यह टकराव और भी गहराने की संभावना है, क्योंकि विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती पहले ही शुरू हो चुकी है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *