गृह मंत्री अमित शाह पर राहुल गांधी का बयान, अंग्रेजी भाषा को बताया ‘पुल’

Rahul Gandhi 1

देश में भाषा को लेकर चल रही बहस पर गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी राय रखी है। उन्होंने भारतीय भाषाओं के स्थान पर अंग्रेजी को महत्व देने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि शाह ने कहा कि इस देश में अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी। ऐसा समाज अब दूर नहीं है। हम सभी के जीवन के दौरान ही ऐसे समाज का निर्माण हो जाएगा। हमारे देश की भाषाएं हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं।

राहुल गांधी ने ‘X’ पर किया पोस्ट

राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि अंग्रेज़ी बाँध नहीं, पुल है। अंग्रेज़ी शर्म नहीं, शक्ति है। अंग्रेज़ी ज़ंजीर नहीं ज़ंजीरें तोड़ने का औज़ार है। BJP-RSS नहीं चाहते कि भारत का ग़रीब बच्चा अंग्रेज़ी सीखे – क्योंकि वो नहीं चाहते कि आप सवाल पूछें, आगे बढ़ें, बराबरी करें। आज की दुनिया में, अंग्रेज़ी उतनी ही ज़रूरी है जितनी आपकी मातृभाषा – क्योंकि यही रोज़गार दिलाएगी, आत्मविश्वास बढ़ाएगी। भारत की हर भाषा में आत्मा है, संस्कृति है, ज्ञान है। हमें उन्हें संजोना है – और साथ ही हर बच्चे को अंग्रेज़ी सिखानी है। यही रास्ता है एक ऐसे भारत का, जो दुनिया से मुकाबला करे, जो हर बच्चे को बराबरी का मौका दे।

अमित शाह ने हिंदी को लेकर दिया था बयान

शाह ने दिल्ली में एक किताब विमोचन के अवसर पर कहा था, “हिंदी को लेकर कोई संकट नहीं है। हम सब के जीवन में इस देश में अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी, ऐसे समाज का निर्माण अब दूर नहीं। मैं मानता हूं कि हमारे देश की भाषाएं, हमारी संस्कृति का गहना है। हमारी भाषाओं के बगैर हम भारतीय ही नहीं रहते हैं। हमारा देश, इसका इतिहास, इसकी संस्कृति, हमारा धर्म, इसको विदेशी भाषा में नहीं समझा सकता।”

‘विदेशी भाषा पर्याप्त नहीं’-अमित शाह

गृहमंत्री शाह ने कहा, “अपने देश, अपनी संस्कृति, अपने इतिहास और अपने धर्म को समझने के लिए कोई भी विदेशी भाषा पर्याप्त नहीं हो सकती। अधूरी विदेशी भाषाओं के माध्यम से संपूर्ण भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि यह लड़ाई आसान नहीं है लेकिन मुझे यह भी भरोसा है कि भारतीय समाज इस लड़ाई को जीत जाएगा। एक बार फिर स्वाभिमान के साथ, हम अपनी भाषाओं में अपना देश चलाएंगे और साथ ही साथ दुनिया का भी नेतृत्व करेंगे।”

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *