राबड़ी देवी ने किया बड़ा दावा, तेजस्वी यादव को 4 बार हो चुकी जान से मारने की कोशिश

Rabri Devi

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने बेटे एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को पहले भी 4 बार रास्ते में मारने की कोशिश हो चुकी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेताओं पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। राबड़ी ने कहा कि वह जानती हैं कौन-कौन तेजस्वी को मारने में लगा है। आरोप लगाया कि अब सदन में भी उन पर हमला करने की कोशिश की गई।

तेजस्वी को जान का खतरा

राबड़ी देवी के इस चौंकाने वाले दावे की हर तरफ चर्चा हो रही है। शुक्रवार को पटना में राबड़ी देवी ने कहा है कि “तेजस्वी को जान का खतरा है। तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश हुई थी। मारने की कोशिश हो रही है। साजिश कौन करेगा जेडीयू और बीजेपी को छोड़कर? वो लोग संस्कारहीन है। नाला का कीड़ा है।”

राबड़ी देवी का दावा

विधान परिषद के बाहर राबड़ी देवी ने भाजपा-जदयू पर आरोप लगाए और कहा कि भाजपा-जदयू से तेजस्वी को जान का खतरा है। तेजस्वी को जान से मारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी पर अब तक चार बार जानलेवा हमला हो चुका है। उन्होंने दोनों दलों के लिए अपशब्द भी इस्तेमाल किए।

तेजस्वी और सीएम चौधरी के बीच हुई थी बहस

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम चौधरी के बीच गुरुवार को सदन में बहसबाजी हो गई थी। इसके बाद राजद और भाजपा के विधायकों के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी। सदन से बाहर निकलकर तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि भाजपा के लालगंज से विधायक संजय सिंह माइक उखाड़कर उन्हें मारने के लिए आए। उन पर हमला करने की कोशिश की गई।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *