राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करेंगे भारत का दौरा, रूस ने उनके दौरे की पुष्टि की

Vladimir Putin 2

अमेरिका के साथ टैरिफ को लेकर तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसी साल भारत आएंगे। रूस ने उनके इस दौरे की पुष्टि कर दी है। क्रेमलिन के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति दिसंबर में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। क्रेमलिन ने बताया है कि इससे पहले पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान भी मुलाकात होगी।

क्रेमलिन का बयान

क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया कि पुतिन सोमवार को चीन में एक क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेता “दिसंबर की यात्रा की तैयारी” पर चर्चा करेंगे। उन्होंने इस दौरान कोई निश्चित तिथि नहीं बताई। हालांकि, भारत और रूस पहले से ही पुतिन की यात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियों को पूरा कर चुके हैं और जल्द ही तारीख का ऐलान भी हो सकता है।

ट्रंप ने लगाए कुछ आरोप

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते कुछ सप्ताह से रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत को लगातार निशाना बनाया है। ट्रंप ने आरोप लगाए हैं कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीद कर यूक्रेन जंग में रूस की आर्थिक मदद कर रहा है। अमेरिका की तरफ से यह भी कहा गया है कि भारत पर टैरिफ बढ़ाकर अमेरिका रूस को यूक्रेन जंग में समझौता करने के लिए मना सकता है। इस क्रम में अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है।

उशाकोव ने दी जानकारी

यूरी उशाकोव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन अगले हफ्ते सोमवार को चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और अपनी भारत यात्रा की तैयारियों पर चर्चा करेंगे. उशाकोव ने कहा, “एससीओ प्लस बैठक 1 सितंबर क के ठीक बाद, हमारे राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात करेंगे.”

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *