देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, तीन दिवसीय दौरे का हुआ आगाज़

Droupadi Murmu 6

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार शाम को अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत देहरादून पहुंचेंगी। शाम करीब साढ़े चार बजे वह देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। शुक्रवार सुबह वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के भ्रमण के लिए औपचारिक रूप से खोलने की घोषणा करेंगी। इसके साथ ही वह 132 एकड़ में प्रस्तावित राष्ट्रपति उद्यान का भी शिलान्यास करेंगी।

दृष्टि दिव्यांग छात्रों से करेंगी मुलाकात

शुक्रवार को राष्ट्रपति मुर्मु राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) पहुंचेंगी। यहां वह दृष्टि दिव्यांग छात्रों से मुलाकात करेंगी और उनके साथ संवाद स्थापित करेंगी। यह कार्यक्रम उनकी संवेदनशीलता और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में लेंगी भाग

अपने दौरे के अंतिम दिन शनिवार, 21 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में भाग लेंगी। सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक वे योगाभ्यास में हिस्सा लेंगी। इसके पश्चात वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

प्रशासन ने की पूरी तैयारियाँ

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया है। बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर राष्ट्रपति के काफिले के मार्गों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही राष्ट्रपति निकेतन में उनके प्रवास और प्रस्तावित कार्यक्रमों के अनुरूप सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *