बिहार में शपथग्रहण की तैयारी शुरू हो गई हैं. एनडीए के शीर्ष नेता मिल बैठकर तय कर रहे हैं कि किस पार्टी को मंत्रिमंडल में कितनी जगह मिलेगी. रविवार को दिनभर बैठकों का सिलसिला चलता रहा. बीजेपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े नेताओं से मिलकर लिस्ट पूरी कर रहे हैं. कहा जा रहा कि 20 नवंबर को नई सरकार का शपथग्रहण हो सकता है.
डीएम और एसएसपी ने लोगो से की अपील
शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य होने की उम्मीद है. इसमें राज्य के साथ-साथ देशभर के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं. पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना है. डीएम और एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे कुछ दिनों तक गांधी मैदान के आसपास जाने से बचें और प्रशासन का सहयोग करें.
आम लोगों के लिए बंद हुआ गांधी मैदान
बिहार में चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार के शपथग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। राजधानी पटना में प्रशासन ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह के चलते सुरक्षा के लिहाज से आम लोगों के लिए गांधी मैदान को बंद कर दिया है। यह 17 से 20 नवंबर तक बंद रहेगा।
एनडीए नेताओं से मिले नीतीश
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को भी पूरे दिन एनडीए के वरिष्ठ नेताओं व नवनिर्वाचित विधायकों से मिलते रहे। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय व रालोमो नेता उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से भेंट की।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1