धर्म और आध्यात्म की नगरी मथुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब संत प्रेमानंद महाराज को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई। यह धमकी मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक युवक ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी, जिसके बाद ब्रजभूमि के संत समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। यह पूरा मामला प्रेमानंद महाराज के एक वीडियो से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने युवाओं के आधुनिक रिश्ते और आचरण पर अपनी राय रखी थी।
दिनेश फलाहारी ने दिया कड़ा जवाब
इस धमकी के बाद श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी बाबा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, ‘कोई भी व्यक्ति प्रेमानंद बाबा की तरफ आंख उठाकर भी देखेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह ब्रजभूमि है, यहां अत्याचार करने पर कंस जैसे राजा का भी वध हो गया था। हम किसी भी अपराधी की गोली को अपनी छाती पर खाने को तैयार हैं।’ उन्होंने सरकार से ऐसे व्यक्ति पर तत्काल कठोर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी संत-महात्माओं के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल न कर सके।
पोस्ट के खिलाफ लोगों का विरोध
प्रेमानंद महाराज की नसीहत पर सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह ने गुरुवार को पोस्ट कर लिखा कि पूरे समाज की बात है। मेरे घर के बारे में बोलता तो प्रेमानंद होता या कोई और, मैं उसका गला काट देता। इस पोस्ट पर रीवा व सतना जिले में विरोध देखने को मिला।
वायरल वीडियो के कारण हुआ विवाद
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। इस वीडियो में उन्होंने युवाओं को मनमानी और गलत आचरण से बचने की सलाह दी थी। उन्होंने खासतौर पर आजकल के समाज में बढ़ते बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और पैचअप जैसे चलन पर चिंता जताई, जिसे उन्होंने युवाओं के भविष्य के लिए हानिकारक बताया। इसी वीडियो को लेकर ही युवक ने संत को जान से मारने की धमकी दी है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1