प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट

Prashant kishore

आरा की एक जनसभा के दौरान जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. तबीयत खराब होने के चलते उन्हें बीच सभा से ही जाना पड़ा. प्रशांत किशोर इन दिनों अपनी पार्टी जन सुराज के प्रचार में सक्रिय हैं. उन्होंने दावा किया है कि बिहार की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे और चुनाव से पहले या बाद में किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेंगे.

समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

प्रशांत किशोर शुक्रवार की दोपहर पटना मुख्य रास्ता से होते हुए लगभग 4 बजे भोजपुर जिला के मझौआं हवाई अड्डा मैदान के पास पहुंचे। यहां पहले से एकत्रित हजारों की संख्या में जन सुराज समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बिना संबोधन के निकले प्रशांत

प्रशांत किशोर बिहार विधासनभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से रैली कर रहे हैं. शुक्रवार को भोजपुर में रैली करने पहुंचे प्रशांत किशोर के सीने में अचानक दर्द होने लगा जिसके कारण वो मंच पर आये बैठे लेकिन दर्द के कारण सभा को संबोधित किये बिना वहां से निकल गए.

जनसुराज नेता को अस्पताल में कराया भर्ती

भीषण गर्मी और भारी भीड़ के बीच पदयात्रा कर प्रशांत किशोर स्टेडियम पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने मंच पर आए, तो इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जाता है कि अत्यधिक गर्मी, भीड़भाड़ और लगातार कार्यक्रमों की थकान के कारण उन्हें डिहाइड्रेशन हो गया।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *