दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, कई इलाकों में AQI 400 के पार

delhi aqi 2

New Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में जहां एक ओर सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर वायु प्रदूषण ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और रात के समय में अब ठंड का अहसास साफ महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इसी बीच प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और दिल्ली के कई हिस्सों में एक्यूआई (AQI) 400 के पार पहुंच गया है।

कई क्षेत्रों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 392 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। नोएडा का AQI 391 और गाजियाबाद का 387 दर्ज किया गया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक रही — आनंद विहार में AQI 412, अलीपुर में 415, अशोक विहार में 416, जबकि बवाना में सबसे अधिक 436 दर्ज किया गया। चांदनी चौक में 409, आरके पुरम में 422, पटपड़गंज में 425 और सोनिया विहार में 415 रहा। वहीं, ITO में AQI 420, मुंडका में 412, ओखला में 405 और PUSA में 406 दर्ज किया गया।

लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता

दिल्ली की वायु गुणवत्ता पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट पर है। शनिवार को सुबह 8 बजे तक दिल्ली का AQI 355 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शुक्रवार को यह 312 दर्ज किया गया था। दिवाली के बाद से ही दिल्ली-एनसीआर की हवा ‘खराब’ से ‘बेहद खराब’ स्थिति में बनी हुई है। इस बीच वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लागू ‘ग्रैप’ (GRAP) का चरण 2 अब भी प्रभावी है।

GRAP-2 लागू, पार्किंग शुल्क हुआ दोगुना

बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने GRAP-2 लागू होने के बाद राजधानी भर में पार्किंग शुल्क दोगुना करने का निर्णय लिया है। CPCB के मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बेहद खराब’ और 401-500 के बीच के AQI को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *