मुजफ्फरपुर से उठी सियासी गर्मी — राहुल गांधी के बयान से बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi 3

New Delhi: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें नज़दीक आ रही हैं, वैसे-वैसे नेताओं के बयान भी तीखे होते जा रहे हैं। एनडीए और महागठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुज़फ्फरपुर की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि “आज की तारीख में पीएम मोदी वोट पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि अगर लोग कहें कि वोट देने के बदले मोदी स्टेज पर नाचें, तो वो नाच भी लेंगे। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि “जो भी करवाना है, चुनाव से पहले करवा लो, चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी दिखाई नहीं देंगे।”

महागठबंधन को समर्थन और जातीय जनगणना की मांग

राहुल गांधी ने रैली के दौरान लोगों से महागठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि “महागठबंधन की सरकार सभी समाजों और धर्मों की होगी, और बिहार को आगे ले जाने का काम करेगी।” उन्होंने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोकसभा में प्रधानमंत्री से इस पर जवाब मांगा गया था, लेकिन उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा।

बिहार की मेहनतकश जनता की सराहना

राहुल गांधी ने बिहार के लोगों की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि “बिहार के लोग पूरे देश में हर जगह मिल जाएंगे — दिल्ली बनाई, बेंगलुरु की सड़कों को सजाया, गुजरात और मुंबई में काम किया।” उन्होंने कहा कि यहां तक कि दुबई की तरक्की में भी बिहार के लोगों की मेहनत शामिल है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिहार के लोग दूसरे प्रदेशों को संवार सकते हैं, तो अपने राज्य को क्यों नहीं?

नीतीश सरकार पर सवाल और ‘मेड इन बिहार’ का विज़न

राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि “पिछले 20 सालों से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार नहीं हुआ।” उन्होंने कहा कि बिहार के युवा कहते हैं कि यहां रोजगार नहीं है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी की नीतियों को भी निशाने पर लिया और कहा कि “नोटबंदी और गलत जीएसटी से छोटे कारोबारियों को बर्बाद कर दिया गया।” उन्होंने कहा कि हर चीज़ पर ‘मेड इन चाइना’ लिखा होता है, अब इसे बदलने की ज़रूरत है।
राहुल गांधी ने कहा कि “हम चाहते हैं कि अब हर चीज़ पर ‘मेड इन बिहार’ लिखा जाए, ताकि बिहार के युवाओं को यहीं रोजगार मिले और बिहार की फैक्ट्रियों में उत्पादन हो।” उन्होंने अंत में कहा कि “हम ऐसा बिहार बनाएंगे जो खुद पर गर्व करे, और यह बदलाव संभव है।”

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *