पीएम मोदी ने लिए कई बड़े फैसले, पुरानी इमारतों को बताया गुलामी का प्रतीक

PM Modi 103

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय सचिवालय के नए भवन विकसित भारत की दिशा में अहम पड़ाव हैं। ये नागरिक-केंद्रित शासन एवं राष्ट्रीय प्रगति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। पीएम ने कहा कि ये भवन विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने तथा जनता की सेवा करने के संकल्प का प्रतीक है। इन इमारतों का निर्माण भारत के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किया गया है।

पुरानी इमारतों को बताया गुलामी का प्रतीक

पीएम ने कहा कि पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक थीं। इन इमारतों में म्यूजियम खोला जाएगा। पुरानी इमारत भारत के इतिहास का हिस्सा है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि अब उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन किया जाएगा।

पीएम मोदी का बयान

विकसित भारत के निर्माण का संकल्प पीएम ने कहा कि शास्त्रों में विजय एकादशी को बहुत महत्व दिया गया है। इस दिन, जिस भी संकल्प के साथ कोई आगे बढ़ता है, वह निश्चित रूप से विजय दिलाता है। आज हम सभी एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन में प्रवेश कर रहे हैं। हमारे लक्ष्य में विजय प्राप्त करने का दिव्य आशीर्वाद हमारे साथ है। प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि रेस कोर्स रोड, जहां प्रधानमंत्री का आवास स्थित है, का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया है और यह केवल नाम परिवर्तन नहीं है बल्कि सत्ता की मानसिकता को सेवा की भावना में बदलने का एक प्रयास भी है।

पीएम मोदी के बड़े फैसले

नए नफ्तर से पीएम मोदी ने आज कई बड़े फैसले लिए हैं। किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं। लखपति दीदी का टारगेट दोगुना करके 6 करोड़ कर दिया गया है। स्टार्ट अप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.O को भी मंजूरी दी गई है। किसानों के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड 1 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ कर दिया गया है। वहीं, PM राहत स्कीम को भी मंजूरी मिली है इसके तहत सड़क दुर्घटना में डेढ़ लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *