पीएम मोदी 4 दिनों में 3 देशों का करेंगे दौरा, जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के लिए रवाना

PM Modi 2025 12 15T190530.422

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 देशों के विजिट पर जा रहे हैं। PM मोदी 4 दिन के दौरे में जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा करेंगे। इस विजिट का उद्देश्य द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ ट्रेड, डिफेंस और रीजनल सिक्योरिटी को बढ़ावा देना है। PM मोदी 15-16 दिसंबर को जॉर्डन में रहेंगे। PM मोदी राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से मुलाकात करेंगे। 16-17 दिसंबर को PM मोदी इथियोपिया के दौरे पर होंगे और 17-18 दिसंबर को वो ओमान का रुख करेंगे।

इन वजह से कर रहे है दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी आज 15 दिसंबर से तीन देशों के दौरे पर रहेंगे। चार दिनों में पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करना और साथ ही व्यापार, रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

जॉर्डन के राजा से करेंगे मुलाकात

विदेश मंत्रालय ने PM मोदी की विदेश यात्रा की जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि PM मोदी की जॉर्डन यात्रा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगी। इससे भारत-जॉर्डर के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ेगा और क्षेत्र में शांति स्थापित होगी।

17 दिसंबर को ओमन का करेंगे दौरा

इथियोपिया के बाद पीएम मोदी 17 दिसंबर को ओमान जाएंगे। ओमान सल्तन के दौरे पर पीएम मोदी की मुलाकात सुल्तान हैथम बिन तारिक से होगी। भारत और ओमान के द्वीपक्षीय रिश्ते को 70 साल पूरे हो गए हैं, जिसके उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने ओमान जाने का फैसला किया है। 2023 के बाद ओमान में यह पीएम मोदी की दूसरी यात्रा होगी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *