पीएम मोदी ने चेतेश्वर पुजारा को भेजा पत्र, टेस्ट क्रिकेट में अभूतपूर्व योगदान को सराहा

Cheteshwar Pujara 2

भारत में न जाने कितने दिग्गज खिलाड़ी है जिन्होंने हमेशा अपने देश का परचम लहराया है। देश में जितने भी खिलाड़ी हैं उन्हें भारत की जनता सर आंखों पर रखती है। और उन्हें बेहद प्यार देती है। मगर हर कुछ समय पर कोई ना कोई खिलाड़ी संन्यास ले लेते हैं। मगर उन्होंने क्रिकेट में जो अपना योगदान दिया है वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। हाल ही में चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। जिसने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया मगर वह हमेशा सभी के दिलों में अपनी जगह बनाए रखेंगे। उनके संन्यास लेने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पत्र लिखकर उनके योगदान की सरहाना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक पत्र लिखकर उनकी उपलब्धियों को सराहा। और पुजारा ने इस पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया और इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया।

टेस्ट क्रिकेट के लिए पुजारा का योगदान यादगार

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि छोटे प्रारूपों के दौर में भी पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती को जीवित रखा। उनकी धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता ने उन्हें भारतीय टीम का अहम स्तंभ बनाया। प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत में पुजारा की भूमिका हमेशा सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगी। मुश्किल परिस्थितियों में उनका डटे रहना टीम के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा। बता दे की चेतेश्वर पुजारा ने चेन्नई सुपर किंग्स के जरिए आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में न जाने कितने मैच खेले और भारत का परचम लहराया।

करियर की चमक और स्थायी विरासत

पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि पुजारा के करियर में शतक, दोहरे शतक और कई सीरीज जीत भले ही दर्ज हों, लेकिन उनकी असली पहचान टीम को स्थिरता और आत्मविश्वास देने की रही है। आंकड़ों से परे उनकी उपस्थिति ने साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों को हमेशा भरोसा दिया कि टीम सुरक्षित हाथों में है। मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होने के बावजूद पुजारा ने घरेलू और विदेशी लीग में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने को महत्व दिया, जिसने सौराष्ट्र क्रिकेट को नई पहचान दी। प्रधानमंत्री ने पत्र में पुजारा के पिता अरविंद पुजारा को भी याद किया और कहा कि एक कोच और पिता दोनों रूपों में उन्हें अपने बेटे पर गर्व होगा। उन्होंने उनकी पत्नी पूजा और बेटी अदिति का भी जिक्र किया, जिन्होंने हमेशा त्याग कर पुजारा का साथ दिया। मोदी ने विश्वास जताया कि मैदान से दूर होकर भी पुजारा बतौर कमेंटेटर और मार्गदर्शक के रूप में क्रिकेट प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *