युवाओं को पीएम मोदी का तोहफ़ा: 62 हजार करोड़ की योजनाओं का ऐलान आज

PM Modi 2025 08 07T084914.809

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से देश के युवाओं को बड़ा तोहफा देंगे। इस दौरान वे 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की युवा-केंद्रित पहलों का शुभारंभ करेंगे। इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं के लिए शिक्षा और कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) के क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन करना है। इसी कार्यक्रम के तहत चौथे राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमें आईटीआई के 46 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।

कौशल दीक्षांत समारोह और पीएम-सेतु योजना
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पीएम-सेतु योजना की शुरुआत करेंगे, जिसमें लगभग 60,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस योजना के तहत देशभर के 1,000 सरकारी आईटीआई को हब-एंड-स्पोक मॉडल में अपग्रेड किया जाएगा। इसमें 200 हब आईटीआई और 800 स्पोक आईटीआई शामिल होंगे। प्रत्येक हब औसतन चार स्पोक से जुड़ा होगा, जिसके जरिए डिजिटल लर्निंग सिस्टम, इन्क्यूबेशन सेंटर, प्रशिक्षक प्रशिक्षण सुविधाएं और रोजगार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बाजार की मांग के अनुसार होगा प्रशिक्षण
इन हब-एंड-स्पोक क्लस्टरों का प्रबंधन प्रमुख उद्योग भागीदार करेंगे, ताकि प्रशिक्षण पूरी तरह बाजार की मांग और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार हो। यहां नवाचार केंद्र और विनिर्माण इकाइयों की स्थापना की जाएगी। वहीं स्पोक आईटीआई का मुख्य उद्देश्य युवाओं तक अधिक से अधिक पहुंच बनाना और प्रशिक्षण अवसर बढ़ाना होगा।

बिहार पर रहेगा विशेष फोकस
इस कार्यक्रम में बिहार से जुड़ी कई योजनाओं का भी शुभारंभ होगा। प्रधानमंत्री संशोधित ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता’ योजना लॉन्च करेंगे, जिसके तहत हर साल पांच लाख स्नातक युवाओं को दो साल तक एक हजार रुपये मासिक भत्ता और मुफ्त कौशल प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही ‘बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ योजना का विस्तार किया जाएगा, जिसके तहत चार लाख रुपये तक ब्याजमुक्त शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक 3.92 लाख छात्रों को इस योजना के तहत लगभग 7,880 करोड़ रुपये का लाभ मिल चुका है।

बिहार युवा आयोग और नए विश्वविद्यालय का उद्घाटन
युवाओं को और सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री बिहार युवा आयोग का उद्घाटन करेंगे, जो 18 से 45 वर्ष के युवाओं के लिए कार्य करेगा। इसके अलावा, जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय की भी शुरुआत होगी, जिसका उद्देश्य उद्योग-उन्मुख शिक्षा और वैश्विक प्रतिस्पर्धा वाला कार्यबल तैयार करना है।

नई शैक्षणिक और रोजगार परियोजनाओं की शुरुआत
प्रधानमंत्री इस अवसर पर एनआईटी पटना के नए बिहटा परिसर को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस परिसर की क्षमता 6,500 छात्रों की है और इसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, 4,000 से अधिक नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ‘मुख्यमंत्री बालक-बालिका छात्रवृत्ति योजना’ के तहत कक्षा 9 और 10 के लगभग 25 लाख छात्रों को 450 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान करेंगे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *