प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना सरकार ने बुधवार को वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें भारत और घाना के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने घाना की ओर से मिले इस विशेष सम्मान को गर्व का क्षण बताया।पीएम मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा की मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच चार अहम समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। ये समझौते स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीकी सहयोग और व्यापार जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। दोनों नेताओं ने साझा प्रेस वार्ता के दौरान वैश्विक चुनौतियों पर मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।
आतंकवाद को मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन बताया
संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और घाना आतंकवाद को मानवता का सबसे बड़ा शत्रु मानते हैं और इसके खिलाफ साथ मिलकर लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आज का युग युद्ध का नहीं, बल्कि संवाद और कूटनीति के जरिए विवादों को सुलझाने का है।तो वहीं भारत और घाना दोनों ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की आवश्यकता पर सहमति जताई। दोनों देशों का मानना है कि वर्तमान वैश्विक व्यवस्था में संतुलन और न्याय सुनिश्चित करने के लिए यूएन में परिवर्तन आवश्यक है। साथ ही दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर गहरी चिंता व्यक्त की।
भारत-घाना व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने जानकारी दी कि वर्तमान में भारत और घाना के बीच सालाना व्यापार 25,000 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसे अगले पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति महामा को भारत आने का आमंत्रण भी दिया।
21 तोपों की सलामी और भारतीय समुदाय से मुलाकात
घाना पहुंचने पर पीएम मोदी का एक्रॉ की राजधानी में भव्य स्वागत हुआ। राष्ट्रपति महामा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और उन्हें 21 तोपों की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी होटल पहुंचे, जहां भारतीय प्रवासियों और स्कूली बच्चों ने पारंपरिक परिधान में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बच्चों ने संस्कृत में श्लोकों के माध्यम से उन्हें सम्मान दिया।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1